फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नपा चेयरपर्सन के पति, देवर के साथ पार्षद नरेंद्र खन्ना का विवाद, दोनों पक्षों ने लगाए मारपीट के आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। खादी भंडार के पास मंगलवार की रात को नगर पालिका चेयरपर्सन के पार्षद पति सुरेंद्र बंटी और पार्षद नरेंद्र खन्ना के बीच आपस में विवाद हो गया। विवाद में दोनों पक्षों ने चोट आईं। दोनों पक्षों ने मेडिकल लीगल रिपोर्ट कटवाकर पुलिस को शिकायत दी है। अभी पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। वार्ड न. 11 के पार्षद नरेंद्र खन्ना ने बताया कि वह डाकखाना की पॉलिसी चलाता है। जिसके लिए कलेक्शन का कार्य करता है। मंगलवार रात लगभग पौने 9 बजे खादी भंडार के पास वार्ड पार्षद सुरेंद्र बंटी के भाई जीतेंद्र ने उसकी बाइक के आगे अपनी बाइक अड़ा दी। जीतेंद्र के पीछे उसकी पत्नी भी बैठी हुई थी। जीतेंद्र ने बाइक से उतरकर मारपीट करने लगा। इतनी देर में उसका बड़ा भाई नगर पालिका चेयरपर्सन रीना गर्ग का पति एवं पार्षद सुरेंद्र बंटी भी पहुंच गया। जीतेंद्र, उसकी पत्नी, सुुरेंद्र बंटी ने उस पर हमला किया। जातिसूचक शब्द भी कहे। इन तीनों ने 8700 रुपये भी छीन लिए। जान से मारने की धमकी भी दी। पार्षद नरेंद्र खन्ना को उप नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
नगर पालिका की चेयरपर्सन रीना गर्ग के पति और पार्षद सुरेंद्र बंटी ने अपने पक्ष में बताया कि उसका छोटा भाई जीतेंद्र उर्फ जीतू अपनी पत्नी के साथ प्रतिदिन शाम के समय मोदाश्रम मंदिर जाता है। मंगलवार को देर शाम जब उसका छोटा भाई जीतू मंदिर से आ रहा था तो खादी भंडार के पास पार्षद नरेंद्र खन्ना ने उनको रोक लिया। जीतू एवं उसकी पत्नी के साथ मारपीट की। उनके साथ छोटा बच्चा भी था। इससे जीतू को चोट लगी। जिससे अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार देकर छुट्टी दे दी। सुरेंद्र बंटी ने कहा कि उनके छोटे भाई पर साजिश के तहत हमला बोला गया है। पुलिस को शिकायत दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों पक्षों की एमएलआर कटी हुई हैं। अभी तक सुरेंद्र बंटी के भाई जीतेंद्र के बयान हुए हैं। नरेंद्र खन्ना के बयान अभी तक नहीं हो पाए हैं। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सुनील कुमार, थाना प्रभारी महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें