फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाड़ी अनियंत्रित हुई पेड़ से टकराई,पलटी, एक मरा पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। गांव कोटिया के पास तेज गति में जा रही कार सोमवार शाम को अनियंत्रित हो पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार पलटने से एक की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी। वहीं, घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार झज्जर निवासी रोहतास एवं उनके परिजन गाड़ी में नारनौल से झज्जर जा रहे थे। जब वे कनीना से तीन किलोमीटर दूर कोटिया के पास पहुंची तो चालक ने सड़क के बीच गड्ढे से बचने के चक्कर में कार को सड़क किनारे उतार दिया। कार की गति तेज होने के कारण चालक का संतुलन बिगड़ गया और कार पेड़ से टकराकर पलट गई। राहगीरों ने तुरंत कार सवार लोगों को बाहर निकाला और सीएचसी कनीना में दाखिल कराया। जहां चिकित्सकों ने रोहतास (30) को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल गीता पत्नी रोहतास (18), सचिन (12), नमन (5), दक्ष (3) और रोहतास की माता कमला को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें