फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला दोस्त के हत्यारोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला दोस्त के हत्यारोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
विज्ञापन


गाजियाबाद। खोड़ा में महिला दोस्त की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फोन पर जीजा से बात करने को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया था। इसके बाद दुपट्टे से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

एसपी सिटी श्लोक कुमार ने बताया कि छह जनवरी को खोड़ा में एक युवती का कमरे के अंदर शव पड़ा मिला था। अभियुक्त घटना के बाद से वांछित चल रहा था। खोड़ा पुलिस ने सोमवार को वांछित अभियुक्त श्याम मनोहर मूल निवासी अलीगंज नगखेरीया थाना हरपालपुर जिला हरदोई हाल पता दीपक विहार थाना खोड़ा को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि श्याम मनोहर की एक वर्ष पहले एक युवती से मुलाकात हुई थी। आठ महीने से दोनों लिवइन रिलेशनशिप में एक साथ रह रहे थे। इसकी जानकारी दोनों के माता पिता को भी थी। आरोपी युवती से शादी करना चाहता था, लेकिन युवती अपने माता-पिता की राजी से शादी की बात कर रही थी। इस बात को लेकर आए दिन झगड़ा होता था। बताया कि उसके बाद जीजा से फोन पर बात करने को लेकर भी झगड़ा हो गया। गुस्से में आकर युवक ने उसके दुपट्टे से युवती का गला घोंटकर हत्या कर दी और कमरा बंद करके भाग गया। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें