फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआईए पुलिस ने अवैध शराब से भरी टाटा 407 व एक गाड़ी पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। सीआईए ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार रात को गांव सिहमा के निकट नाकाबंदी कर शराब से भरी टाटा 407 व स्विफ्ट डिजायर कार को काबू किया गया। पकड़ी गई शराब रेवाड़ी से सिहमा होते हुए राजस्थान ले जाई जा रही थी। इस दौरान सीआईए टीम ने टाटा 407 के चालक को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। जबकि स्विफ्ट डिजायर कार चालक चकमा देकर मौके से फरार हो गया। सीआईए ने रविवार को इस संदर्भ में कार्रवाई करते हुए टाटा 407 के चालक को नारनौल कोर्ट में पेश किया। अदालत ने आरोपी चालक रेवाड़ी जिले के गांव उच्चा वासी संजय को जमानत पर रिहा कर दिया। जांच के दौरान टाटा-407 में देसी शराब की 298 पेटियां और डिजायर कार में 54 पेटियां मिलीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें