फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग स्थानों पर नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कनीना (महेंद्रगढ़)।
कनीना उपमंडल के एक गांव स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को गुरु व शिष्य का रिश्ता तार-तार हो गया। स्कूल के कंप्यूटर टीचर एवं गांव के एक युवक पर साढ़े 14 साल की छात्रा के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है। दोनों ही आरोपी फरार हैं।
जानकारी के अनुसार 20 मई रविवार को स्कूल का अवकाश था। अवकाश होने के बाद भी कंप्यूटर टीचर सतेंद्र रेस की प्रेक्टिस के बहाने नाबालिग को घर से बुलाकर स्कूल के नजदीक मैदान में ले गया। उसके साथ दो तीन लड़कियां भी थी। रेस लगाकर नाबालिग बैठ गई। कंप्यूटर शिक्षक ने उसे अंदर से पानी लाने के लिए कहा। कमरे के अंदर पहले से ही मोहित मौजूद था जबकि बाहर से कंप्यूटर शिक्षक ने कमरे को बंद कर दिया। इसके बाद मोहित ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस घटना के बाद छात्रा परेशान रहने लगी। परिजनों ने जब उससे पूछा तो उसने इस पूरी घटना के बारे में बताया। पीड़िता ने पुलिस को सोमवार को शिकायत दी। महिला पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया। जांच अधिकारी एएसआई मुकेश ने बताया कि पीड़िता ने कंप्यूटर शिक्षक एवं मोहित के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी रमेश कुुमार ने बताया कि आरोपी मोहित आर्मी का जवान है और वह छुट्टी पर आया हुआ है।
विज्ञापन


तीन युवकों नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म
वहीं महेंद्रगढ़ उपमंडल के एक गांव में तीन युवकों द्वारा नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीड़ित लड़की के बयान पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार 30 अप्रैल की रात को तीन युवक बाइक पर नाबालिग लड़की को अपनी बाइक पर बैठाकर गांव की बणी में ले गए जहां पर उन्होंने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। रात को लड़की के दादा बणी में से गुजर रहा था। उसको देखकर तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए और जाते समय नाबालिग को जान से मारने की धमकी दे गए।
विज्ञापन

उस दौरान नाबालिग लड़की ने आरोपियों के बारे में परिवार को कुछ नहीं बताया। किंतु उसके बाद आरोपी पीड़ित नाबालिग के पिता को फोन पर जान से मारने की धमकी देने लगे। रविवार को नाबालिग ने पुलिस को शिकायत दी। सोमवार को मेडिकल करवा कर आरोपियों के खिलाफ पोक्सो एक्ट केस दर्ज करवा दिया है। तीनों आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें