फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ंकी पर पानी भरने गई महिला को पीटा, पीजीआई रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नांगल चौधरी।
सार्वजनिक टंकी पर पानी भरने गई एक महिला की कुछ लोगों ने पिटाई कर दी जिसे गंभीर हालत में सीएचसी नांगल चौधरी में भर्ती कराया गया। महिला की गंभीर हालात के चलते चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर कर दिया।
पीड़िता गीता देवी के पुत्र सुमित ने बताया कि घर के पास में ही एक सार्वजनिक टंकी है। वीरवार को श्योराम व उसके परिजन वहां पानी भर रहे थे। इसी दौरान गीता देवी भी पानी भरने टंकी पर पहुंची। परंतु ढाई घंटे खड़ा रहने के बावजूद भी महिला का पानी भरने का नंबर नहीं आया। उन्होंने आरोप लगाया कि श्योराम परिजन एक के बाद एक मटका भरते रहे। विरोध करने पर उन्होंने राजनीतिक प्रभाव दिखाना शुरू कर दिया और कहा कि टंकी में पानी उसी के प्रभाव से भरता है। इसलिए पहले पानी भरना उनका अधिकार बनता है, लेकिन गीता देवी ने पानी भरने की बारी लेने की जिद नहीं छोड़ी। इससे गुस्साए श्योराम व उसकी पुत्रवधुओं ने उस पर हमला कर दिया। वारदात में गीता के पेट, सिर व छाती में गंभीर चोट लगी हैं जिसे उपचार के लिए नांगल चौधरी सीएसची में भर्ती करवाया गया। हालत गंभीर होने के चलते चिकित्सकों ने पीड़िता को पीजीआई रेफर कर दिया। वहीं थाने में पुलिस ने भी पीड़िता के पुत्र से शिकायत नहीं ली। पुलिस ने हड़काकर उसे थाने से बाहर निकाल दिया जिससे मायूस सुमित कुमार ने पुलिस पर राजनीतिक दबाव और मिलीभगत होने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं थाना प्रभारी तेजबीर ने बताया कि गीता देवी के साथ मारपीट की एमएलआर मिल चुकी है। एएसआई को बयान लेने के लिए अस्पताल में भेज दिया। इसके बाद एफआइआर दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें