अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। सीआईए ने बुधवार की शाम अमरपुर जोरासी के नजदीक कपिल उर्फ सोनू निवासी अमरपुर जोरासी को एक देसी पिस्तौल व दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। जिसके खिलाफ सदर थाना पुलिस में मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी को वीरवार नारनौल अदालत में पेश किया गया। जहां अदालत ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में नसीबपुर जेल भेज दिया।
पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार ने बताया कि आरोपी कपिल के खिलाफ एक दर्जन से अधिक हत्या के प्रयास, लूटपाट व अवैध हथियार रखने के दर्ज हैं। आरोपी पिछले साल महेंद्रगढ़ कोर्ट में पेशी के दौरान जिले का मोस्ट वांटेड अपराधी विक्रम उर्फ पपला को भगाने के लिए पुलिस कर्मचारी को गोली मारकर घायल करने वाले गैंग में भी शामिल था। कपिल ने ही स्कॉर्पियो गाड़ी पपला को मुहैया करवाई थी। जिसमें आरोपी पपला बैठकर भागने में कामयाब हुआ था। इस मामले में आरोपी कपिल को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है, जोकि कोर्ट से जमानत पर चल रहा था। आरोपी शातिर अपराधी है। बुधवार सायं को सीआईए पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी कपिल एक देसी पिस्तौल लेकर घूम रहा है। जोकि वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना मिलते ही सीआईए इंचार्ज शिव कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचकर आरोपी को गांव के पास ही पकड़ लिया।