दुकान का ताला तोड़कर नकदी चुराई
मंडी अटेली। गांव तोबड़ा के पास स्थित रेस्टोरेंट का ताला तोड़कर चोरों ने नगदी सहित अन्य सामान चोरी कर ले गये। पुलिस मौके पर पहुंच कर चोरी की घटना की जांच शुरू की।
रेवाड़ी-नारनौल सड़क मार्ग पर तोबड़ा मोड़ के पास स्थित विनायक रेस्टोरेंट का बुधवार रात चोरों ने शटर का ताला तोड़ कर पांच हजार रुपये, सिगरेट, ठंडा की बोतल आदि सामान चुरा ले गए। तोबड़ा गांव के दुकान मालिक नरेश कुमार सुबह दुकान पर पहुंचे तो शटर का ताला टूटा हुआ था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चोरी का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।