फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटा सिलिंडर फटा, एक ही परिवार के तीन लोग झुलसे, रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
छोटा सिलिंडर फटा, एक ही परिवार के तीन लोग झुलसे, रेफर
विज्ञापन

नारनौल। गांव चुडिना में वीरवार सुबह घर के आंगन में रखा एक छोटा सिलिंडर अचानक फट गया। घर के अंदर ही रसोईघर में चूल्हे में जल रही आग के संपर्क में गैस आने से एक ही परिवार के तीन लोग बुरी तरह झुलस गए। जिन्हें उपचार के लिए नारनौल के नागरिक अस्पताल भर्ती करवाया गया। जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालात के चलते तीनों को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया।
विज्ञापन

विजेश कुमार ने बताया कि वीरवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे उनके घर के आंगन में रखा एक छोटा सिलिंडर अचानक फट गया। घर के अंदर बनी रसाई में उसकी 36 वर्षीय पत्नी गुमान देवी चूल्हे पर खाना बना रही है। जैसे ही सिलिंडर की गैस चूल्हे की आग के संपर्क में घर में आई तो आग फैल गई। इसमें घर के आंगन चारपाई पर सो रहे उसकी 60 वर्षीय माता श्रवण देवी, 65 वर्षीय पिता जगदीश सिंह व रसोईघर में मौजूद उसकी पत्नी गुमान देवी बुरी तरह झुलस गए। विजेश ने बताया कि सिलिंडर खुले आंगन में रखा होने के कारण गैस अंदर कमरों तक नहीं पहुंच पाई अन्यथा और अधिक नुकसान हो सकता था। विजेश ने बताया कि सिलिंडर फट कर पड़ोसियों के घर में जा गिरा। घटना के बाद उसने तुरंत सभी नारनौल के नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने घायलों की हालात गंभीर होने के कारण उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें