फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोरूम से महिला ने चुराईं साड़ियां सीसीटीवी में रिकार्ड हुई करतूत

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़ शहर में एक महिला बाजार में बिशंभर दयाल की दुकान से साड़ियों का थैला चुरा ले गई। चोरी की यह वारदात सीसीटीवी में रिकार्ड हो गई है। दुकान संचालक की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इस बारे में सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को सौंपी गई है।
विज्ञापन

शिवरतन मेहता ने बताया कि चौक बाजार में उनकी बिशन दयाल- विजय कुमार के नाम से कपड़ों का शोरूम है। सोमवार को उनकी दुकान से दो महिलाओं ने 11500 रुपये की छह साड़ियां खरीदी थी। महिलाओं ने साड़ी को फॉल लगवाने के लिए इसे दुकान पर ही छोड़ा दिया था। इसके बाद महिला टेलर के पास साड़ी भेजी थी। मंगलवार की सुबह महिला टेलर साड़ी वापस दे गई। मंगलवार दोपहर महिला ग्राहक अपनी साड़ी लेने आई तो दुकान में वह थैला नहीं मिला। इसके बाद सीसीटीवी को खंगाला गया तो पता लगा कि एक महिला ने साड़ियों को चुराया है। दोपहर बाद करीब 2.44 पर साड़ियों का थैला चोरी करते हुए महिला की करतूत सीसीटीवी में रिकार्ड हुई है। शिवरतन मेहता ने कहा कि तीन-चार दिन बाद शादी का सीजन शुरू होने वाला है। जिस कारण बाजार में भीड़भाड़ का माहौल रहता है। ऐसे में इस तरह की वारदातें बढ़ सकती हैं। पुलिस जल्द महिला को पकड़कर सामान की बरामदगी कराए। उन्होंने बताया कि शिकायत के अलावा सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को दी गई है।
चोरी की शिकायत मिली है। मामले की की जांच की जा रही है। संदिग्ध महिला तक पहुंचने के लिए प्रयास कर रहे हैं। महिला का चेहरा साफ नहीं दिख रहा। महिला के हुलिए के अनुसार उस तक पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अनिल कुमार, एसएचओ, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें