फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सातवीं कक्षा की छात्रा से अध्यापक ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
उपमंडल के एक गांव स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के अध्यापक ने सातवीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म किया। छात्रा ने सोमवार को इस संबंध में परिजनों को बताया। इसके बाद परिजन छात्रा को लेकर थाने पहुंचे और पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके पश्चात सोमवार देरशाम पुलिस ने आरोपी अध्यापक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पीड़ित छात्रा ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह एक गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सातवीं कक्षा में पढ़ती है। स्कूल में प्रतिदिन आठ पीरियड लगते हैं। सातवां पीरियड खेल का होता है। 9 अक्तूबर को सातवें पीरियड में जब वह खेलते वक्त एक कमरे के पास पहुंची तो वहां पर अध्यापक सोनू आ गया। अध्यापक उसे अपने साथ कमरे के अंदर ले गया। आरोपी ने कमरे में उसे पेठे की मिठाई खिलाई औ इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसने चिल्लाना शुरू किया तो आरोपी ने उसका मुंह बंद कर दिया। पीड़िता ने बताया कि जब स्कूल की छुट्टी होने में कुछ मिनट बाकी रह गए तो अध्यापक ने उसे छोड़ दिया था। छात्रा ने बताया कि अध्यापक ने इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। दुष्कर्म के बाद छात्रा की तबीयत खराब हो गई, जिसके कारण वह उस दिन के बाद से स्कूल नहीं जा सकी। 14 अक्तूबर को उसने सुबह अपने परिजनों को आपबीती बताई। इसके बाद उसके परिजन उसे पुलिस थाने लेकर पहुंचे। जहां उसने पुलिस को अपने बयान दर्ज करवाए। छात्रा के बयान पर पुलिस ने आरोपी अध्यापक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी को स्कूल से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सोमवार को छात्रा का मेडिकल करवाया। मंगलवार को आरोपी अध्यापक को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
पुलिस ने छात्रा के बयान पर आरोपी अध्यापक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को सोमवार को ही स्कूल से गिरफ्तार कर लिया गया। मंगलवार को उसे अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

- अनिल कुमार, थाना प्रभारी महेंद्रगढ़।
एक सप्ताह में नाबालिग छात्राओं से दुष्कर्म का दूसरा केस
नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का यह दूसरा केस है। चार दिन पहले 11वीं कक्षा की छात्रा के साथ तीन नाबालिग युवकों ने दुष्कर्म किया था। नाबालिग युवाओं ने छात्रा के घर में घुसकर दुष्कर्म किया था। जिस समय दुष्कर्म किया गया, छात्रा घर में अकेली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें