फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर 11वीं की छात्रा के साथ तीन किशोरों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन किशोरों ने वीरवार को शहर के एक मोहल्ले में एक घर में घुसकर कक्षा 11वीं की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म किया। छात्रा की शिकायत पर तीनों नाबालिग आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी छात्रा का मेडिकल नहीं कराया गया है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शहर के एक मोहल्ले में एक व्यक्ति अपने परिवार के साथ रहता है। वह फेरी लगाकर परिवार का भरण- पोषण करता है। रोजाना की तरह वह वीरवार को भी सामान बेचने के लिए बाहर गया था। घर पर उसकी बेटी अकेली थी। वह 11वीं की छात्रा है और किसी कारण से स्कूल नहीं गई थी। उसकी मां खेतों में मजदूरी करने के लिए गई थी। दो बहन व एक भाई स्कूल में गए थे। दोपहर करीब 12 बजे तीन किशोर घर में घुस आए और उन्होंने छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। दुुष्कर्म के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। जब छात्रा के परिजन घर आए तो छात्रा ने उनको मामले की जानकारी दी। इसके बाद परिजन शुक्रवार को छात्रा को लेकर थाना पहुंचे। छात्रा ने पुलिस को शिकायत दी है। शुक्रवार शाम तक छात्रा का मेडिकल नहीं हो सका था।
छात्रा की शिकायत के आधार पर तीनों नाबालिग आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। अभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। जांच के बाद गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अनिल कुुमार, एसएचओ, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें