फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान का शटर तोड़कर किया सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी रोड स्थित सुभाष नगर में बीती रात चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर मोटर समेत काफी सामान चुरा ले गए। वहीं, इसी रात नीरपुर गांव में खेत से भी चोरों ने दस फव्वारा नोजल चोरी कर ले गए। पीड़ितों की शिकायत पर सिटी थाना पुलिस ने दोनों मामले में शिकायत दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार नीरपुर निवासी सुरेश कुमार की दुकान सुभाष नगर रेवाड़ी रोड पर है। पुलिस में दी शिकायत में बताया कि बीती रात चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर सोलर सैट, पैकिंग मशीन व मोटर समेत अन्य सामान उठा ले गये। शिकायत पर सिटी थाना पुलिस ने अज्ञात पर मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, बीती रात नीरपुर अशोक कुमार के खेत से भी चोरों ने 10 फव्वारा नोजल चोरी कर ले गए। इस मामले में भी सिटी थाना पुलिस ने अज्ञात पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें