फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव चामधेड़ा में कंस्ट्रक्शन कांट्रेक्टर ने की आत्महत्या, तीन लोगों पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव चामधेड़ा निवासी कंस्ट्रक्शन कांट्रैक्टर ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। धर्मेंद्र ने एक सुुसाइड नोट भी छोड़ा है। उसमें उसने अपनी आत्महत्या के लिए तीन लोगों को जिम्मेदार ठहराया है। धर्मेंद्र ने सुसाइड नोट में लिखा है कि उसे एक महिला ने फंसाया है।
विज्ञापन

गांव चामधेड़ा निवासी देवेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह निजी स्कूल में अध्यापक है। वीरवार को वह अपने घर पर था। शाम करीब साढ़े चार बजे उसके चाचा का लड़का धर्मेंद्र उसके पास आया। धर्मेंद्र ने बताया कि महिला कमलेश उसे बार-बार अलग-अलग नंबर से कॉल करती है। मना करने पर भी वह बार-बार कॉल करती है। वह उसके व्हाट्सएप पर अपने फोटो भी भेजती रहती है। वह जिन नंबरों से फोन करती है उसमें कई नंबर वह ब्लैक लिस्ट में डाल चुका है। उसे अभी पता लगा कि उसको फंसाने के लिए उसके पति प्रदीप ने थाना में शिकायत दी है। शर्म के चलते उसने सल्फास खा लिया है। उसके पति गजेंद्र तथा महिला के जेठ अजीत तथा ससुर गजेंद्र से परेशान होकर वह आत्महत्या कर रहा है। देवेंद्र ने बताया कि जब धर्मेंद्र ने यह बताया तब उसकी हालत बिगड़ने लगी। हम उसे महेंद्रगढ़ उप नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। धर्मेंद्र ने देर रात गुरुग्राम के निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने शुक्रवार शाम करीब चार बजे पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। शुक्रवार देर शाम गांव चामधेड़ा में शव का अंतिम संस्कार किया गया। परिजनों ने बताया कि मृतक धर्मेंद्र की जेब से सुसाइड नोट बरामद हुआ है।
सोशल मीडिया से भी दूरी
मृतक धर्मेंद्र की बुआ के लड़के अमित यादव ने बताया कि पिछले कुछ दिन से धर्मेंद्र मानसिक तौर पर परेशान चल रहा था। वह मोबाइल पर बातचीत में काफी उदास रहता था। उसने फेसबुुक पर कुछ अपडेट नहीं किया था। पिछले कुछ दिनों से वह सोशल मीडिया का अधिक उपयोग नहीं कर रहा था।
विज्ञापन

यह लिखा सुसाइड नोट में
अजित सुपुत्र गजेंद्र, प्रदीप सुपुत्र गजेंद्र, कमलेश पत्नी प्रदीप ने लगकर मुझे झूठे केस में फंसाया है। कमलेश मुझेो खुद फोन करती थी। पहले भी फंसाया था और अब फिर अजीत व प्रदीप मुझे आते-आते अपशब्द बोलते थे। उनसे परेशान होकर यह काम कर रहा हूं। -धर्मेंद्र।
धर्मेंद्र के है दो बेटे
32 वर्षीय धर्मेंद्र उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में कंस्ट्रक्शन का कांट्रैक्टर था। धर्मेंद्र शादीशुदा था और उसकी पत्नी गृहणी है। धर्मेंद्र का बड़ा बेटा रोहित आठवीं तथा छोटा बेटा भावित चौथी कक्षा का छात्र है।
तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आत्महत्या के लिए मजबूर करने की धारा के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। सुसाइड नोट की जांच भी कराएंगे। जांच के बाद ही आरोपियों की गिरफ्तारी होगी।
विज्ञापन

-अनिल कुमार, एसएचओ, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें