फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवा डंपर चोरी करने वाले दो आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
सीआईए नारनौल ने कनीना से हाईवा डंपर चोरी करने के आरोप में आरोपी अफसील वासी चाहलका, आसिफ वासी शिकारपुर जिला मेवात को शुक्रवार रात अटेली से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को शनिवार को कनीना कोर्ट में पेश करके सात दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार ने बताया कि पिछले दो महीनों में वाहन चोरी की तीन वारदात हुई थी। जिनमें कनीना और बाछोद से हाईवा डंपर, भोजावास से पिकअप गाड़ी चोरी हुई थी। 26 अक्तूबर को कनीना से हाईवा डंपर चोरी होने पर भूपेंद्र की शिकायत पर थाना कनीना में चोरी का अभियोग दर्ज किया गया था। डंपर को तलाशने के लिए पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण ने सीआईए नारनौल को जिम्मेवारी सौंपी।
सीआईए इंचार्ज अबास खान ने एक टीम तैयार कर एएसआई राम किशन के नेतृत्व में मेवात रवाना की। जहां पुलिस ने मुखबिरों से इस प्रकार की वारदात करने वालों के बारे में जानकारी जुटाई। जांच के दौरान टीम को तीन दिन पहले आरोपी अटेली में होने की सूचना मिली। सीआईए ने तुरंत मौके पर पहुंचकर इनको दबोच लिया। दोनों आरोपी अपने साथियों का इंतजार कर रहे थे। आरोपी किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे, जिन्हें टीम ने पहले ही पकड़ लिया।
विज्ञापन

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कनीना से हाईवा डंपर के अलावा बाछोद और भोजावास सहित आठ वारदात का खुलासा किया है। जिनमें लोहारू से एक, दादरी से दो हाईवा डंपर, राजस्थान के काठुवास से दो हाईवा डंपर चोरी की वारदात स्वीकार की हैं। चोरों ने बताया कि चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए एक सेंट्रो गाड़ी में 4 से 5 साथी आते थे। पहले सेंट्रो कार को हाईवा डंपर के आगे लगाते और फिर गाड़ी को छीन लेते या कहीं खड़ी मिलती तो उसको लेकर भाग जाते।
चोरों ने बताया कि उनके गिरोह का एक लीडर है, जिसके इशारे पर वारदात करते थे। चोरी की गाड़ियों को मेवात के नूहं पहुंचाया जाता था। जिसकी एवज में उन्हें गिरोह लीडर 20 से 30 हजार रुपये देता था। हमें वहीं गाड़ी से उतार दिया जाता था। शुक्रवार को भी अटेली में वारदात को अंजाम देने आए थे, वे अपने साथियों के इंतजार में थे कि पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।
सीआईए प्रभारी ने बताया कि आरोपियों को कनीना कोर्ट में पेश कर सात दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान इनके अन्य साथियों के बारे में पूछताछ कर चोरी की गाड़ियां बरामद की जाएंगी। इस बारे में दादरी, भिवानी व राजस्थान पुलिस को भी इसकी सूचना दे दी हैं। इन आरोपियों में से आसिफ के खिलाफ रेवाड़ी थाना में भी चोरी के केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें