गांव खरखड़ा बास मर्डर मामले में पुलिस ने आरोपी हरीश उर्फ विक्की को दो दिन के रिमांड के बाद न्यायालय में पेश किया। जहां से न्यायाधीश ने पुलिस की मांग पर आरोपी को दो दिन के रिमांड फिर से भेज दिया।
पुलिस के अनुसार आरोपी हरीश उर्फ विक्की को दो दिन पहले गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था। कोर्ट से ने आरोपी को दो दिन के रिमांड पर भेजा था। लेकिन रिमांड के दौरान आरोपी पुलिस को गुमराह करता रहा। आरोपी ने वारदात में प्रयोग किए हथियारों के बारे में जानकारी नहीं दी। इसलिए पुलिस ने कोर्ट से आरोपी को दोबारा रिमांड पर भेजने की मांग की थी।
बता दें कि धनतेरस की रात को दो गुटों में हुए झगड़े में दयानंद की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि दूसरे पक्ष के लोकेश नेे पीजीआईएमएस रोहतक में दम तोड़ दिया था। मामले में दयानंद के भाई की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज है। थानाध्यक्ष राजकुमार कौशिक ने बताया की आरोपी से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी एवं अन्य तेजधार हथियार बरामद करने हैं, लेकिन आरोपी पुलिस का सहयोग करने की बजाय गुमराह कर रहा है। कभी हथियार को नहर में फेंकने की कहता है तो कभी गांव की जंगलात भूमि में फेंकने की कहता है। इसलिए कोर्ट में पेश करके आरोपी को दोबारा दो दिन के रिमांड पर लिया है।