गांव बेरूंडला बस स्टैंड के पास डंपर की चपेट में आने से हेल्पर की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने डंपर चालक की शिकायत पर अज्ञात डंपर चालक पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
लखीमपुर खीरी यूपी निवासी नसीम एक डंपर पर चालक है। उसके साथ उसी के गांव का हेल्पर के रुप में कासिम अली (18) काम कर रहा था। शिकायत में नसीम ने बताया कि रविवार रात ढाई बजे डंपर में डस्ट लेकर नारनौल के लिए चला था। बेरूंडला बस स्टैंड के पास डंपर का पीछे का टायर पंक्चर हो गया। डंपर को साइड में खड़ा कर कासिम टायर बदलने लगा। इसी दौरान धौलेड़ा की ओर से तेज गति से आ रहे डंपर चालक ने कासिम को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कासिम गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को नागरिक अस्पताल लेकर जाये। जहां डाक्टरों ने कासिम को मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। नसीब की शिकायत पर नांगल चौधरी थाना पुलिस ने अज्ञात डंपर चालक पर मामला दर्ज कर लिया है।