फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर की चपेट में आने से बहन की मौत, भाई व बेटा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव भेंडटी के नजदीक डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि बाइक चालक (भाई) व दो वर्षीय बेटा घायल हो गया। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाही शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रामपुरा निवासी बबीता देवी (25) रक्षा बंधन के दिन राखी बांधने गांव रामपुरा आई थी। शुक्रवार को अचानक बबीता के लड़के की तबीयत खराब हो गई। शुक्रवार को लगभग दो बजे लड़के को डॉक्टर के पास दिखाने के लिए बबीता भाई राजू के साथ बाइक से नांगल चौधरी आ रही थी। गांव भेंडटी के पास एक तेज गति से आ रहे डपंर ने बाइक को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बबीता की गोद से बेटा दूर खड्ढे में जा गिरा। हादसे में बबीता को गंभीर रुप से घायल हो गई। जबकि, दो वर्षीय बेटा व राजू भी घायल हो गए। राहगीरों की मदद से बबीता को स्थानीय अस्पताल जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बेटे व भाई का उपचार चल रहा है। पुलिस ने अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाही शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल नारनौल भेज दिया है। शनिवार को पोस्टमार्टम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें