फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगस्टर डॉक्टर कुलदीप ने एडीजे कोर्ट में किया सरेंडर, जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
गैंगस्टर डॉ. कुलदीप ने शनिवार को नारनौल स्थित एडीजे कोर्ट में सरेंडर कर दिया। डॉ. कुलदीप पर करीब 26 मामले दर्ज हैं। जिसमें कुछ मामलों में वह वांछित है। डॉ. कुलदीप ने फरवरी महीने में हाईकोर्ट में याचिका दायर कर शिक्षामंत्री व उनके बेटे से खुद की जान के लिए खतरा बताया था। बाद में हाईकोर्ट ने याचिका को खारिज कर दिया था।
विज्ञापन

डॉ. कुलदीप ने शनिवार दोपहर को एडीजे अमित कुमार की अदालत में सरेंडर किया। जहां से अदालत ने कुलदीप को जेल भेज दिया है। कुलदीप पर नारनौल, महेंद्रगढ़, गाजियाबाद, रेवाड़ी राजस्थान के कोट कासिक, गुरुग्राम, अलवर, दिल्ली के किशनगढ़ थाने में 26 एफआईआर दर्ज हैं। जिसमें कुछ केस में केस अंडर ट्रायल है। कुलदीप पर लूट, हत्या, डकैती और फिरौती के मामले दर्ज हैं। डॉ. कुलदीप ने फरवरी 2019 ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर खुद को प्रदेश के शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा और उनके बेटे गौतम से जान का खतरा बताया था। मई में हाईकोर्ट ने याचिका को खारिज कर दिया था।
2005 में एमबीबीएस में लिया था दाखिला
2005 में प्री-मेडिकल टेस्ट में क्लीयर करने के बाद रोहतक पीजीआई से एमबीबीएस में दाखिला लिया था। एमबीबीएस की पढ़ाई के समय वह अपराध की दुनिया में शामिल हो गया। कुलदीप महेंद्रगढ़ शहर से दो किलोमीटर दूर स्थित गांव खायरा निवासी है। 2012 में कुलदीप उर्फ डाक्टर और बब्बू जमीनों पर कब्जा करके उसे मुनाफा लेते थे। इसी दौरान पैसे के बंटवारा और सरगना बनाने के वर्चस्व को लेकर दोनों में विवाद हो गया। वर्चस्व की लड़ाई के कारण कुलदीप ने 18 अक्तूबर 2012 में बब्बू को गांव खायरा में गोली मार दी। इसमें वह घायल हो गया। इसके बाद दोनों पक्षों में दुश्मनी बढ़ गई। दोनों पक्षों में गैंगवार शुरू हो गया। सबसे पहले बब्बू पक्ष ने अभय सिंह वासी नांगल सिरोही की हत्या सात नवंबर 2012 को गांव नांगल सिरोही में कर दी गई थी। शक्ति वासी खैराली की हत्या तीन मार्च 2014 की रात्रि को सुरेंद्र उर्फ चिक्कू वासी मोहनपुर ने अपने साथियों के साथ उसी के घर में घुसकर की। गैंगवार के चलते दोनों पक्ष एक दूसरे पक्ष के सदस्यों को अपना निशाना बनाते रहे। फरवरी 2014 में कुलदीप उर्फ डॉक्टर के साथियों ने महेंद्रगढ़ कोर्ट में पेशी पर आए बब्बू और प्रवीण खायरा पर अपने साथियों के साथ गोलीबारी की। गोली लगने से पुलिस कर्मचारी घायल हो गया था। पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार ने बताया कि डॉ. कुलदीप महेंद्रगढ़ थाना क्षेत्र में फायरिंग करने के केस में वांछित है। अब महेंद्रगढ़ थाना पुलिस उसे प्रोडक्शन वारंट पर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें