फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 बंदरों को 11 बोरो में बंद कर झगड़ौली नहर के पास फेंका, दम घुटने से सात मरे

विज्ञापन
विज्ञापन
कुछ लोग 22 बंदरों को 11 बोरों बंद कर गांव झगड़ौली नहर के पास फेंक गए। बोरे में बंद रहने के कारण सात बंदरों की मौत हो गई। वन्य प्राणी विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर बंदरों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 14 जिंदा बंदर मौके से भाग गए। एक बेहोश बंदर को उपचार के बाद गोशाला भेजा गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव झगड़ौली के युवा हरियाणा पुलिस की भर्ती के लिए दौड़ लगाने नहर पर जाते हैं। शुक्रवार सुबह करीब चार बजे जब युवा दौड़ लगाने पहुंचे तो उन्होंने कनीना-महेेंद्रगढ़ मार्ग स्थित नहर के पास कुछ बोरे दिखाई दिए। जब युवाओं ने बोरों को खोला तो उनमें से बंदर निकले। युवाओं के अनुसार बोरों से 14 बंदर निकलकर भाग गए। गांव के लोगों ने पुलिस को फोन किया।
पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और वन्य प्राणी विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुुलाया। वन्य प्राणी विभाग के इंस्पेक्टर बाबूलाल, जिला वन अधिकारी राजेेश कुुमार सहित अन्य अधिकारी घटनास्थल पहुंचे। जहां बोरों में आठ बंदर थे। इन बंदरों की जांच की तो पांच बड़े और दो छोटे बंदरों की मौत हो चुकी थी। एक बंदर बेहोशी की अवस्था में था। जिसे पशु चिकित्सक ने इंजेक्शन दिया, जिसके बाद बंदर होश आ गया। टीम ने बेहोश मिले बंदर को गोशाला में छोड़ा दिया।
विज्ञापन

रात 12 से 3 के बीच फेंके गए बंदर
गांव के लोगों ने बताया कि बंदरों को रात 12 से 3 बजे के बीच फेंका गया है। उक्त रास्ते पर रात 11-12 बजे तक लोगों का आवागमन रहता है। रात 12 बजे के बाद इस सड़क पर वाहनों का आवागमन कम रहता है।
हमारे पास पांच बड़े तथा दो छोटे बंदर लाए गए थे। इन बंदरों का पोस्टमार्टम किया गया। जिसमें पाया गया कि बंदरों की मौत अधिक गर्मी में बोरे में बंद करने के कारण दम घुटने से हुई है। किसी भी बंदर को जहरीला पदार्थ नहीं दिया गया।
- ईशान गोयल ,पशुु चिकित्सक, मेघनवास, महेंद्रगढ़।
जानकारी मिलने के तुरंत बाद हम मौके पर पहुंच गए थे। सात बंदरों की मौत हुई है। इस बारे में हम जांच कर रहे हैं। पूरी जांच के बाद शिकायत दर्ज कराई जाएगी। कुछ तथ्यों को लेकर हम जांच कर रहे हैं। उच्च अधिकारियों को प्राथमिक रिपोर्ट भेज दी है।
विज्ञापन

- बाबूलाल, निरीक्षक, वन्य प्राणी निरीक्षक, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें