फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर मिला विवाहिता का शव, चार पर दहेज हत्या का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव बसई में रविवार शाम को विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला। मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। मामले में सिटी थाना पुलिस ने मृतकों के पति समेत चार लोगों पर दहेज हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि ससुराल पक्ष गाड़ी और कोठी बनाने के लिए पैसे की मांग रहे थे। मना कर देने पर दहेज लोभियों ने उनकी बेटी की जान ले ली।
विज्ञापन

गांव तिगरा निवासी धर्मवीर ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी मनीषा की शादी 10 दिसंबर 2012 को गांव बसई निवासी अनिल के साथ की थी। शादी में अपनी हैसियत के अनुसार दान दहेज भी दिया था। शादी के छह महीने बाद ही अनिल के परिवारजन मनीषा के साथ मारपीट कर दहेज की मांग करने लगे। मनीषा फोन के माध्यम से बताया करती थी कि उसका पति अनिल, जेठ सुनील, जेठानी, जेठ का साथी कंडेक्टर ज्ञान दहेज के लिए पैसे की मांग करते रहते हैं और दहेज न लाने पर मारपीट करते हैं। इस बारे में पंचायती तरीके से समझौता भी कराया गया था। मनीषा जब भी मायके आती थी, तब 20-30 हजार रुपये लेकर जाती थी। अब दहेज के लोभी गाड़ी लाने व कोठी बनाने के लिए पैसे मांग करने लगे। जब मैंने मना किया तो सभी लोगों ने मिलकर मेरी बेटी की हत्या कर दी।
धर्मबीर ने बताया कि 11 अगस्त की शाम उनके पास फोन आया कि आपकी बेटी ने सुसाइड कर लिया। जब हम मौके पर पहुंचे तो मनीषा का शव फंदे पर लटका हुआ था। उसके पैर जमीन पर टिके हुए थे, जिससे साबित होता है कि मनीषा की हत्या की गई है। पुलिस ने धर्मबीर के बयान पर मनीषा के पति अनिल, जेठ सुनील, जेठानी कुसुम, ग्रामीण ज्ञान के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें