फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान ले जाकर महिला से दुष्कर्म करने के आरोपी को जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना क्षेत्र के एक गांव की महिला से दुष्कर्म करने के आरोपी को तीन दिन के रिमांड के बाद मंगलवार को एसडीजेएम कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

थाना अध्यक्ष बलवान सिंह ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपी सुरेश जांगिड़ को शनिवार गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था। पुलिस ने कोर्ट में दलील देकर आरोपी का चार दिन का रिमांड मांगा था। कोर्ट ने उसे 3 दिन के रिमांड पर भेजा था। मंगलवार को रिमांड पूरा होने के बाद उसे दोबारा से अदालत में पेश किया। रिमांड के दौरान आरोपी से महिला को ले जाने के लिए प्रयोग की गई गाड़ी की बरामदगी की गई। वहीं, पुलिस ने आरोपी से राजस्थान और नारनौल में निशानदेही कराई।
31 जुलाई को पुलिस ने पीड़िता को कोर्ट में पेश कर 164 के बयान करवाए थे। जिसमें महिला ने सुरेश जांगिड़ पर गाड़ी में ले जाने, बंधक बनाने, दुष्कर्म करने के आरोप लगाए थे। महिला के अनुसार आरोपी सुरेश उसे पहले नारनौल ले गया। इसके बाद राजस्थान लेकर गया। पीड़िता ने इस मामले में सुरेश का साथ देकर यौन शोषण करवाने में सहयोगी दो महिलाओं के खिलाफ भी केस दर्ज किया है। अभी महिलाओं की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। आरोपी महिलाओं की गिरफ्तारी के लिए दो टीम छापेमारी कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें