फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप की टक्कर से बाइक सवार बीए द्वितीय वर्ष के छात्र की मौत, साथी घायल

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में कागजी कार्रवाई करती पुलिस - फोटो : Narnol
विज्ञापन
कनीना रोड पर सीगड़ी पेट्रोल पंप के पास पिकअप ने एक बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार एक छात्र की मौत हो गई दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों बीए द्वितीय वर्ष के छात्र थे। बाइक पर सवार होकर कॉलेज आ रहे थे। घायल छात्र को नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में भर्ती करवाया गया। मृतक का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गांव पाथेड़ा निवासी साहिल (20) और अंकित (19) दोनों यदुवंशी डिग्री कॉलेज महेंद्रगढ़ में बीए सेकेंड ईयर में पढ़ते थे। वीरवार को दोनों दोस्त सुबह करीब आठ बजे बाइक पर सवार होकर कॉलेज की ओर आ रहे थे। दोनों सीगड़ी पेट्रोल पंप के पास पहुंचे थे, इसी दौरान सामने से आ रही पिकअप गाड़ी चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे दोनों ही गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचाया। चिकित्सकों ने साहिल को मृत घोषित कर दिया। अंकित को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी। पिकअप चालक अपने वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया। साहिल परिवार में इकलौता था। साहिल के पिता रामबीर सिंह आर्मी में थे। पिछले वर्ष उनकी भी एक हादसे में मौत हो गई थी।
मौके से क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में लिया गया है। घायल अंकित के बयान पर पिकअप चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पिकअप चालक की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। घायल अंकित को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन

- महाबीर प्रसाद, एसएचओ, थाना महेंद्रगढ़।
साहिल ने कहा था साथ चलो
घायल अंकित ने बताया कि वह कॉलेज में बस में सवार होकर आता था। कभी कभार साहिल के साथ बाइक पर आता था। वीरवार सुबह साहिल ने कहा कि साथ चलो, जिस पर वह साहिल के साथ बाइक पर बैठ गया। अंकित ने बताया कि बाइक की स्पीड अधिक नहीं थी। सामने से आ रही पिकअप से टक्कर होने के बाद उसे कुछ दिखाई नहीं दिया। आंखों के सामने अंधेरा छा गया था। काफी देर बाद खुद को सड़क के दूसरे किनारे पर पड़ा हुुआ पाया।
फेसबुुक पर 4962 फ्रेंड
साहिल के दोस्त गांव मालड़ा निवासी दीक्षित ने बताया कि दोनों एक ही क्लास में पढ़ते हैं। दीक्षित ने बताया कि उसके माता-पिता बचपन में ही गुजर चुके हैं। ऐसे में जब वह तेज गति से बाइक चलाता था, तब साहिल उसे समझाता था। परिवार का हवाला देकर सही स्पीड में बाइक चलाने के लिए कहता था। साहिल और उसने एक ही मॉडल की अपाचे बाइक ली थी। दीक्षित ने बताया कि साहिल फेसबुुक पर अधिक एक्टिव था। आखिरी बार उसने 13 जनवरी को फेसबुक को अपडेट किया था। साहिल के फेसबुक पर 4962 फ्रेंड हैं। फेसबुक पर साहिल ने अपने घर की कई फोटो भी डाली हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें