फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल-सिंघाना हाईवे पर ऑटो पलटने से इंजीनियर समेत दो की मौत, दो घायल

विज्ञापन
मोर्चरी में मृतक रवि के परिजन। - फोटो : Narnol
विज्ञापन
नारनौल-सिंघाना हाईवे पर वीरवार सुबह साढ़े छह बजे सड़क हादसे में ऑटो सवार इंजीनियर समेत दो की मौत हो गई। जबकि, दो अन्य घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है। पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। शिकायत पर महावीर पुलिस चौकी अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार चिंडालिया गांव निवासी ऑटो चालक सतबीर सुबह साढ़े छह बजे तीन यात्रियों को लेकर नारनौल आ रहा था। जैसे ही गांव रघुनाथपुरा के पास पहुंचा, पीछे से आ रहे कैंपर चालक ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो पलट गया और चारों ऑटो के नीचे दब गए। हादसे में जोरदार आवाज होने पर गांव के लोग मौके पर पहुंचे व सूचना पुलिस को दी। स्थानीय लोगों ने चारों को जिला अस्पताल ले गए। जहां पर डॉक्टरों ने सतबीर व रवि को मृत घोषित कर दिया। इसमें जाखनी निवासी जय प्रकाश व बापडोली निवासी दिनेश को भी चोट लगी। इसमें दिनेश को अधिक चोट लगने के कारण डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने संदीप नामक युवक की शिकायत पर अज्ञात बोलेरो कैंपर चालक पर केस दर्ज कर लिया है।
नीमराणा जा रहा था इंजीनियर रवि
चाचा विरेंद्र ने बताया कि जाखनी निवासी रवि (22) पांच साल से नीमराना स्थित एक ऑटो कंपनी में इंजीनियर था। रोजाना घर से वैन से नारनौल आता था। इसके बाद नारनौल से बस से नीमराना जाता है। वीरवार को जल्दबाजी में ऑटो लिया था और हादसे का शिकार हो गया। रवि घर में इकलौता कमाने वाला था। मृतक रवि का छोटा भाई अभी पढ़ाई कर रहा है। रवि की एक साल की बेटी है। हादसे की खबर से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। अब पूरे परिवार की जिम्मेदारी उसके बुजुर्ग पिता पर आ गई है।
विज्ञापन

ऑटो चलाकर घर चलाता था
चिंडालिया निवासी सतबीर (45) के दो बेटे व दो बेटियां है। दोनों बेटे अभी पढ़ाई कर रहे हैं। सतबीर ऑटो चलाकर परिवार का गुजर बसर कर रहा था। हादसे के बाद अब पूरे परिवार की जिम्मेदारी पत्नी व बेटों पर आ गई है। गांव वालों ने बताया कि सतबीर रोजाना सुबह ऑटो लेकर नारनौल आता था। हादसे से घर में मातम परस गया है।
दो माह में तीन हादसे हुए
गांव रघुनाथपुरा के पास नहर की समीप दो माह में तीन हादसे हो चुके हैं। एक हादसे में दो बाइक सवारों की मौत हो गई थी। इसके अलावा एक बाइक सवार भी हादसे की शिकार हो गया था। तीसरे मामले में ऑटो के पलटने पर दो की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें