फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमांशु राणा ने ठोका शतक, सोनीपत ने जीता मैच

Fri, 29 Jan 2016 09:06 PM IST
महेंद्रगढ़ / नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबा जयरामदास क्रिकेट महाकुंभ के नौंवे दिन पहला मुकाबला आर्मी सिकंद्राबाद (हैदराबाद) और सीकर (राजस्थान) के मध्य खेला गया। इसमें आर्मी सिकंद्राबाद ने शानदार जीत हासिल की जबकि दूसरा मुकाबला सीकर और सोनीपत की टीम के बीच खेला गया इस मुकाबले में भी सीकर की टीम को पराजय का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


बाबा जयरामदास क्रिकेट स्टेडियम में पहले मुकाबले में आर्मी सिकंद्राबाद ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने करने का निर्णय लिया। आर्मी की टीम ने घातक गेंदबाजी करते हुए सीकर की टीम मात्र 8 ओवरों में 20 रन पर समेट दिया। इस प्रतियोगिता का पहला सबसे न्यूनतम स्कोर है। आर्मी के गेंदबाजी अश्वनी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 ओवर में मात्र 10 रन देकर 5 विकेट लिए और दिनेश पठानिया ने 3 ओवर में 6 रन देकर 2 विकेट झटके। आर्मी ने 2.1 ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। दूसरा मुकाबला सीकर और संकल्प क्रिकेट क्लब सोनीपत के माध्य खेला गया जिसमें सोनीपत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।

सोनीपत ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवरों में 3 विकेट खोकर 175 रन का लक्ष्य दिया जिसमें अंडर-19 इंडिया के खिलाड़ी हिमांशु राणा ने 53 गेंदों में 106 रन बनाए जिसमें 18 चौके और एक छक्का शामिल है। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीकर की टीम 15ओवरेें में केवल 62 रन ही बना पाई। हिमांशु राणा को इस मैच के लिए मैन ऑफ द मैच पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर कप्तान लक्ष्मण सिंह, सूबे. रामौतार सिंह, अमित मिश्रा, ग्रीस कुमार, राजेश गोयल, बीरेंद्र, अजित,  अमित, दलबीर, राहुल, कुलदीप शर्मा, अमित भारद्वाज, रणबीर सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें