फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ और भिवानी की टीम पहुंची फाइनल में

विज्ञापन
विजेता खिलाड़ी एकांश को सम्मानित करते मंदिर कमेटी के सदस्य। - फोटो : Narnol
विज्ञापन
बाबा जयरामदास क्रिकेट स्टेडियम पाली में वीरवार को सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। अजय मेरठ की टीम के कप्तान शिवम चौधरी और नंदगांव टीम के खिलाड़ी एकांश ने शतक जमाकर अपनी-अपनी टीम को फाइनल में पहुंचाया। इन दोनों को शानदार खेल की बदौलत मैन ऑफ द मैच चुना गया। मौसम ठंडा होने के कारण बल्लेेबाजी पिच थी। बल्लेबाजों को खेलने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं आई। शुक्रवार को नंदगांव भिवानी और अजय मेरठ के बीच फाइनल मैच होगा।
विज्ञापन

वीरवार को अजय मेरठ और अजीत गुरुग्राम के बीच खेला गया पहला सेमीफाइनल मैच में अजय मेरठ ने 9 विकेट से मैच जीत लिया। दूसरा सेमीफाइनल नंदगांव भिवानी और जम्मू-कश्मीर के बीच खेला गया। यह मैच में नंदगांव भिवानी ने 44 रनों से मैच जीत लिया। शुक्रवार को नंदगांव भिवानी और अजय मेरठ के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। जिसमें कृषि मंत्री जेपी दलाल बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। समाज सेवी वीके नांगलिया अध्यक्षता करेंगे। वीरवार को पहला मैच अजीत गुरुग्राम और अजय मेरठ के बीच खेला गया। अजीत गुरुग्राम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम के बल्लेबाजों ने सधी हुई पारी खेली और 20 ओवर में टीम का स्कोर 184 रन पर पहुंचा दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अजय मेरठ की टीम के ओपन बल्लेबाज शिवम चौधरी और शिवम बंसल ने तूफानी पारी खेली। दोनों ने मिलकर पहले 3 ओवर में 51 रन बना दिए। 7.2 ओवर में टीम का स्कोर 102 रनों पर पहुंचा दिया। अजय मेरठ ने 16.5 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर अपना लक्ष्य हासिल कर लिया। इस मैच में शिवम चौधरी ने शानदार शतक जमाया। उसने 63 गेंदों पर 11 चौके तथा 7 छक्के लगाकर 110 रन बनाए। शिव चौधरी को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। शिवम बंसल ने 34 गेंदों में 69 रनों की शानदार पारी खेली। जिसमें 10 चौके और 3 छक्के शामिल थे।
दूसरा सेमीफाइनल मैच नंदगांव भिवानी और जम्मू एंड कश्मीर के बीच खेला गया। नंदगांव भिवानी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। नंदगांव की टीम की शुरुआत ज्यादा अच्छी नहीं रही। उसके तीन बल्लेबाज टीम के 16 रन के स्कोर पर पर पेवेलियन लौट गए थे। इसके बाद टीम के बल्लेबाजों ने सधी हुई पारी खेली । टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 193 में रन बनाए। टीम के बल्लेेबाज एकांश ने तूफानी पारी खेलते हुए 54 गेंदों पर 7 चौकों और 7 छक्कों की बदौलत 100 रन बनाए। एकांश ने 12वें ओवर में लगातार 4 छक्के और एक चौका लगाकर 28 रन बनाए। जम्मू -कश्मीर के गेंदबाज रूफ ने मैच के अंतिम ओवर की अंतिम तीन गेंदों पर विकेट लेकर हैट्रिक बनाई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जम्मू-कश्मीर की टीम की शुरुआत धीमी रही। उसके बल्लेेबाज शुरू से ही दबाव में नजर आए। 9.2 ओवर में 58 रनों पर 5 विकेट गिर गए। 15 ओवर में 104 रन पर 7 खिलाड़ी पैवेलियन लौट गए। 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 149 रन ही बना पाई। नंदगांव ने यह मैच 44 रनों से जीत लिया। अंपायर की भूमिका अशोक शर्मा एवं प्रवीण तिवाड़ी ने निभाई।
विज्ञापन

इस अवसर पर मंदिर कमेटी के प्रधान सूबेदार रामौतार, उप प्रधान शेर सिंह, एलसी शर्मा, नरेश गिरदावर, विनोद पाली, वीरेंद्र, राजेश गोयल, राजकुमार, विक्की खुडाना, सरपंच सुरेंद्र, सतीश कंवर सिंह, प्रेज फौजी, शमशेर सिंह, राहुल, केशव, सोनू, अमित, मनोज, रविंद्र पाली, बंटी, मंगल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें