फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: थनैला रोग से बचाव के प्रति किया जागरुक

विज्ञापन
फोटो संख्या:52- गांव सिगड़ी में पशुपालकों को थनैला की जानकारी देते पशु चिकित्सक--स्रोत- विभाग - फोटो : 1
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। लुवास के रिवासा स्थित पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान केंद्र की ओर से बुधवार को गांव सिगड़ी में दुधारू पशुओं में थनैला रोग की रोकथाम को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डेयरी विस्तार विशेषज्ञ डॉ. योगेंद्र सिंह यादव ने किया, जिसमें 15 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। डॉ. यादव ने बताया कि थनैला रोग से बचाव के लिए जागरूकता ही हथियार है। थनैला से दूध उत्पादन और गुणवत्ता प्रभावित होती है। उन्होंने महिलाओं को रोग के लक्षण, समय पर पहचान और उपचार की जानकारी दी। साथ ही दुग्ध दोहन में स्वच्छता और नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व पर जोर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें