फोटो 02 बेटी के जन्म पर कुआं पूजने जाती कन्या की मां व अन्य। स्रोत: पाठक
- फोटो : 1
नारनौल। गांव रामपुरा में नवजात पुत्री के जन्म की खुशी में मंगलवार को कुआं पूजन एवं प्रीतिभोज का आयोजन कर परिवार ने समाज को बेटा-बेटी एक समान का प्रेरणादायक संदेश दिया। रामपुरा निवासी जगदीश प्रसाद यादव के परिवार में उस समय खुशियों की बरसात हो गई, जब उनके पुत्र अरविंद कुमार राव की धर्मपत्नी पूनम यादव ने 17 मई को पुत्री वामिका राव को जन्म दिया। पुत्री के जन्म की खुशी में परिवार ने पारंपरिक रीति-रिवाजों एवं धार्मिक विधि-विधानों के साथ समारोह का आयोजन किया व समाज को यह संदेश दिया कि बेटियां भी परिवार, समाज और राष्ट्र की शान एवं सम्मान हैं। संवाद