फोटो 1धानोता के राजकीय विद्यालय में छात्रों को जल संरक्षण के बारे में बताते हुए खंड संसाधन सं
निजामपुर। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के जल और स्वच्छता सहायक संगठन के खंड संसाधन संयोजक अशोक यादव ने राजकीय माध्यमिक विद्यालय धानोता में जल जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया।
अध्यक्षता विद्यालय की मुख्याध्यापिका सुषमा देवी ने की। खंड संसाधन संयोजक ने जल संरक्षण का संदेश, व्यवहार परिवर्तन संप्रेषण आदि विषयों पर जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति पेयजल की गुणवत्ता के बारे में जागरूक हो। उन्होंने बताया कि अगर आप कहीं पर भी नल को खुला चलते देखते हो तो उसको तुरंत बंद कर दें।
इस माैके पर जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि घरेलू कार्य में बाल्टी और डिब्बे का उपयोग करके भी जल संरक्षण किया जा सकता है। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक राजबीर सिंह, अजय कुमार, नरेश कुमार, रोशन लाल, दिनेश कुमार, जयपाल, आशा और सोनम आदि भी उपस्थित रहीं। संवाद