फोटो 21 महिलाओं व युवाओं को शपथ दिलातीं निरीक्षक शारदा। स्रोत: पुलिस
नारनौल/अटेली। पुलिस टीम ने जागरूकता अभियान के तहत गांव पटीकरा में चौपाल और अटेली के गांव सैदपुर में शिव मंदिर परिसर में लोगों से नशा मुक्ति को लेकर चर्चा की गई। विशेष रूप से युवा वर्ग को नशे के गंभीर दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से समझाया गया और उन्हें इस सामाजिक बुराई से दूर रहकर एक स्वस्थ व सकारात्मक जीवन जीने के लिए प्रेरित किया गया। टीम ने बताया कि पुलिस नशे की गिरफ्त में आ चुके लोगों के पुनर्वास और उन्हें समाज की मुख्य धारा में वापस लाने के लिए पूरी गंभीरता से प्रयास कर रही है। जो भी नशा पीड़ित व्यक्ति स्वेच्छा से नशा छोड़ना चाहता है, पुलिस प्रशासन उसकी हर संभव मदद करेगा। संवाद