फोटो नंबर-23रेस्ट हाउस में लोगों के साथ बैठक करते स्वामी राजेंद्र दास व सांसद चौधरी धर्मबीर स
नारनौल। तपोभूमि जटेला धाम माजरा के महंत स्वामी राजेंद्र दास महाराज ने नशामुक्त समाज और पर्यावरण संरक्षण के लिए विशेष अभियान शुरू करने की घोषणा की है। पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में हुई बैठक में उन्होंने कहा कि नशा युवाओं को बुरी तरह प्रभावित कर रहा है जिसे रोकने के लिए जनभागीदारी जरूरी है। 12 जुलाई को नारनौल में साइकिल रैली और संतवाणी कार्यक्रम आयोजित होगा। सांसद धर्मवीर सिंह ने भी अभियान का समर्थन किया और इसे समय की जरूरत बताया। बैठक में कई जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे और अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया गया। संवाद