फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बुनियाद परीक्षा के लिए जिले में बनाएं दस परीक्षा केंद्र

Thu, 01 Feb 2024 12:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। बुनियाद लेवल वन की परीक्षा के लिए जिले में दस परीक्षा केंद्र बनाए हैं, सभी ब्लॉक में दो केंद्र बनाए गए हैं। जिले में कुल 2465 विद्यार्थियों ने अपना पंजीकरण कराया है। इसमें महेंद्रगढ़ में 546, नारनौल में 491, अटेली में 408, नांगल चौधरी में 467, कनीना में 553 विद्यार्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

अटेली में राजकीय माडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल अटेली, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अटेली, नांगल चौधरी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नांगल चौधरी एवं राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नांगल चौधरी, नारनौल में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नारनौल एवं राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नारनौल, महेंद्रगढ़ में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय महेंद्रगढ़ एवं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय महेंद्रगढ़ और कनीना में राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना एवं राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

परीक्षा के लिए दिशा-निर्देश:

सभी परीक्षार्थी विकल्प संस्थान द्वारा जारी किया गया एडमिट कार्ड साथ लेकर आएं। विद्यार्थी परीक्षा आरंभ होने से 60 मिनट पहले अर्थात साढे 10 बजे अपना स्थान ग्रहण करेंगे। परीक्षा का समय प्रात 11:30 बजे से 1:30 बजे तक रहेगा। कोई विद्यार्थी परीक्षा केंद्र में देर से पहुंचता है तो उसे अतिरिक्त समय नहीं दिया जाएगा। प्रश्न पत्र में कुल 50 प्रश्न होंगे तथा प्रत्येक प्रश्न 4 अंक का होगा। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 01 अंक की नकारात्मक अंकन की जाएगी। प्रश्न पत्र में कक्षा 6, 7 एवं 8 के गणित विषय से प्रश्न पूछे जाएंगे।
विज्ञापन



सभी विद्यालय मुखिया अपने विद्यालय से रजिस्टर्ड विद्यार्थियों का एडमिट कार्ड डाउनलोड करे एवं उनका निर्धारित समय पर एडमिट कार्ड और आधार कार्ड की कॉपी के साथ परीक्षा केंद्र पर पहुंचना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

-सुनील दत्त, जिला शिक्षा अधिकारी, नारनौल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें