शपथ ग्रहण करते चुने गए पदाधिकारी।
नारनौल। ऑल हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन रजिस्टर्ड 681 संबंधित महासंघ का सिंचाई विभाग कार्यालय महेंद्रगढ़ में चुनाव हुए। इसमें चुनाव पर्यवेक्षक विश्वनाथ हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष की देखरेख में हुआ। इस दौरान चेयरमैन राजेंद्र कामरेड, किशन शर्मा वरिष्ठ प्रधान, कृष्ण पुनिया, बलराम महासचिव, संदीप कुमार चीफ ऑर्गेनाइजर, रविंद्र यादव मुख्य सलाहकार, राजवीर सिंह सह सचिव, सुरेश कुमार प्रेस सचिव, विकास शर्मा ऑफिस सचिव, संजय शर्मा ऑडिटर सहित अनेक पदों पर सर्वसम्मति से चुनाव हुआ। चुनाव में प्रदेश कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष सुभाष यादव, ब्रांच नारनौल के प्रधान दीपक शांडिल्य, खजांची मनोज शर्मा, पवन, महेंद्रगढ़ ब्रांच के प्रधान सुरेंद्र फौजी, कोषाध्यक्ष यशपाल जांगिड़, सचिव कुलदीप माजरा चेयरमैन, रमेश बेरी मुख्य संगठन कर्ता, धर्मपाल सैनी वरिष्ठ उप प्रधान, सुनील शर्मा आदि मौजूद रहे।