फोटो नंबर-11सिविल सर्जन को ज्ञापन सौंपते एमपीएचई के पदाधिकारी।
नारनौल। सोमवार को नागरिक अस्पताल में एमपीएचई संगठन की बैठक हुई। 22 दिसंबर को यादव धर्मशाला में बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन महेंद्रगढ़ का चुनाव करने का फैसला लिया गया। साथ ही साथ सभी ब्लॉक कार्यकारिणी को निर्देश दिए गए हैं कि वह अपने ब्लॉक की नई कार्यकारिणी बनाकर 20 दिसंबर तक जिला कार्यकारिणी को भेजें।
सभी कर्मचारी सिविल सर्जन डॉक्टर धर्मेंद्र सांगवान को कर्मचारियों की ब्लॉक 2020-23 की एलटीसी उपलब्ध करवाने, पेंडिंग एसीपी को तुरंत लगवाने, सतनाली ब्लॉक की महिला स्वास्थ्य कर्मचारियों को एमसीएच इन्सेंटिव देने के लिए ज्ञापन सौपा। इस मौके पर जिला के पूर्व प्रधान रणवीर सिंह, राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश चौहान, सतनाली ब्लॉक से सुमित्रा बाई व महेश, अटेली ब्लॉक से भूपेंद्र, राजकुमार व दर्शना, दोचाना ब्लॉक से गुलाब सिंह,धर्मेंद्र,राजीव व राकेश आदि कर्मचारी मौजूद रहे।