फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सड़कों पर कब्जा करने वालों पर सख्ती, 10 से अधिक दुकानदारों व रेहड़ी चालकों के चालान

विज्ञापन
फोटो संख्या:74- रेलवे रोड पर रेहड़ी को ट्रॉली में डालते नगर पालिका कर्मचारी--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। नगर पालिका की टीम ने शहर में चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान 10 से अधिक दुकानदारों और रेहड़ी चालकों के चालान काटे। टीम ने शुक्रवार को दूसरे दिन सुबह छह से आठ बजे तक अभियान चलाकर विभिन्न बाजारों और मुख्य मार्गों से अतिक्रमण हटवाया, जबकि दोपहर बाद अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई करते हुए 200 और 500 रुपये के चालान किए गए।
विज्ञापन

नगर पालिका सचिव प्रशांत परासर ने बताया कि नगर पालिका की टीम की ओर से सुबह छह बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली और कर्मचारियों के साथ बाजार में पहुंची। अतिक्रमण के दौरान कर्मचारियों ने शंकर मार्केट, बालाजी चौक, शॉपिंग कांप्लेक्स, विश्वकर्मा चौक, आईटीआई रोड, गांधी मार्केट, सब्जी मंडी रोड, हुड्डा पार्क के पास अतिक्रमण को हटवाया।
नपा टीम की ओर से करीब दो घंटे चलाया इस अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान रेलवे रोड पर रेहड़ियों को हटाया गया। वहीं अन्य स्थानों पर रखे तिरपाल, मेज, फ्लैक्स, कैरेट सहित रेहड़ियों को भी जब्त किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रेहड़ी चालकों की ओर रेहड़ी को निर्धारित स्थान पर खड़ी नहीं करने की बजाय दुकानों के सामने या इधर-उधर खड़ा कर देते है, जिसके कारण यातायात प्रभावित व पैदल यात्रियों को भी परेशानी उठानी पड़ती है, बल्कि बाजार में यातायात व्यवस्था भी प्रभावित होती है। इसलिए शहर को व्यवस्थित और स्वच्छ बनाए रखने के लिए समय-समय पर इस प्रकार के अभियान चलाए जाते रहेंगे।
उन्होंने सभी दुकानदारों से अपील की कि वे अपनी दुकानों का सामान निर्धारित सीमा के भीतर ही रखें और सार्वजनिक स्थानों को अवरुद्ध न करें। नगरपालिका प्रशासन ने शहरवासियों से सहयोग की अपील करते हुए सार्वजनिक स्थानों और सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करने में नगर पालिका का सहयोग करें।

फोटो संख्या:74- रेलवे रोड पर रेहड़ी को ट्रॉली में डालते नगर पालिका कर्मचारी--संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें