फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव पाली में बनेगा गो अभ्यारण्य : श्रवण

Fri, 16 Jan 2026 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-20गोशाला संचालकों की बैठक लेते हरियाणा गो सेवा आयोग के अध्यक्ष श्रवण कुमार। स्रोत- 
विज्ञापन
नारनौल। प्रदेश सरकार बेसहारा गोमुक्त हरियाणा बनाने के लिए संकल्पबद्ध है। जल्द ही गांव पाली में गो अभ्यारण्य बनाया जाएगा । यह बातें हरियाणा गो सेवा आयोग के अध्यक्ष श्रवण कुमार गर्ग ने वीरवार को लघु सचिवालय में पशुपालन विभाग के अधिकारियों और जिले की गोशालाओं व नंदीशालाओं के प्रबंधकों के साथ समीक्षा बैठक में कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार गोवंश संरक्षण और गोशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कई ऐतिहासिक और दूरगामी फैसले ले रही है। गो-सेवा के बजट में अभूतपूर्व बढ़ोतरी की गई है, जिससे गोशाला संचालकों को प्रबंधन और संचालन में बड़ी राहत मिली है।
इस अवसर पर हरियाणा गो सेवा आयोग के उपाध्यक्ष पूर्णमल यादव उपस्थित रहे। गो सेवा आयोग के अध्यक्ष ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार बेसहारा गोवंश को सुरक्षित आश्रय उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश के प्रत्येक जिले में एक गो अभयारण्य स्थापित करने का लक्ष्य तय किया गया है।
विज्ञापन

हिसार और पानीपत जैसे जिलों में बड़े गो अभयारण्य पहले ही स्थापित किए जा चुके हैं, जहां हजारों गायों के लिए आवास, चारा और चिकित्सा की आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसी कड़ी में महेंद्रगढ़ जिले के गांव पाली में भी एक विशाल गो अभयारण्य बनाया जाएगा। इसके लिए ग्राम पंचायत द्वारा 68 एकड़ भूमि का प्रस्ताव सरकार को भेजा जा चुका है।
उन्होंने बताया कि महेंद्रगढ़ जिले में लगभग 2300 बेसहारा गोवंश हैं। इन सभी को एक माह के भीतर गोशालाओं में स्थानांतरित करने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में मौजूद सभी गोशाला संचालकों ने इस योजना में सहयोग देने पर सहमति जताई।
गर्ग ने कहा कि गोशालाओं पर आर्थिक बोझ कम करने के उद्देश्य से सरकार ने पंजीकृत गोशालाओं के लिए बिजली की दर घटाकर मात्र दो रुपये प्रति यूनिट कर दी है। पहले गोशालाओं को व्यावसायिक या घरेलू दरों पर बिजली बिल चुकाना पड़ता था, जो काफी महंगा था। उन्होंने निर्देश दिए कि यदि किसी गोशाला का बिजली बिल अधिक आ रहा है तो उसे तुरंत ठीक करवाया जाए।
उन्होंने यह भी बताया कि सरकार द्वारा प्रदेश की 331 गोशालाओं में सोलर पैनल लगाए जा चुके हैं और अन्य गोशालाएं इसके लिए आवेदन कर सकती हैं। इसके अलावा विकसित भारत जी राम जी योजना के तहत अब गोशालाओं में विभिन्न कार्य करवाए जा सकते हैं, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा। सरकार पात्र नागरिकों को 125 दिन के रोजगार की गारंटी देती है। गर्ग ने कहा कि मृत गोवंश के सम्मानजनक अंतिम संस्कार के लिए सभी जिलों में हडवारा बनाए जाएंगे, ताकि गोवंश को विधिवत समाधि दी जा सके।
इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त तरुण कुमार पावरिया, एसडीएम नारनौल अनिरुद्ध यादव, डीएसपी सुरेश कुमार, डीडीएएच चंद्रभान सोनी तथा डीडीपीओ प्रमोद कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें