फोटो संख्या:75- श्री गोपाल गोशाला बुचियावाली में हवन करते श्रद्धालु--स्रोत-आयोजक
महेंद्रगढ़। श्रीगोपाल गौशाला बुचियावली में दूसरे दिन शनिवार को 108 कुंडीय महायज्ञ व सवा करोड़ सुरभि मंत्र जाप किया गया। इसमें विदूषी बेला पारिक ने गो भागवत कथा का वाचन किया और लोगों को गो संरक्षण के प्रति जागरूक किया।
गोपाल गोशाला प्रधान नवीन राव ने बताया कि कथा पंडाल के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विधायक कंवर सिंह ने शिरकत की। इसमें सभी गो प्रेमियों के लिए भी उचित बैठने की व्यवस्था की गई है।
विदुषी बेला पारिक ने बताया कि गोमाता ने भारत को किसी समय में सोने की चिड़िया बनाया था। एक समय था जब लोग गाय रखने के लिए तरसते थे। जिस व्यक्ति के पास जितनी ज्यादा गाय होती थी उसे उतना ज्यादा अमीर समझा जाता था।
गोदान भी किसी समय लोगों का सपना होता था आज गोमाता सड़कों पर भटकने को मजबूर हैं और लोग रोटी तक नहीं दे रहे हैं। अगर सही में गो संरक्षण करना है तो हर घर में गाय रखनी होंगी। हवन और बातों से गो संरक्षण नहीं होगा। इसके लिए धरातल पर आकर काम करना होगा।