फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन जगहों पर ताले तोड़कर कैश समेत सामान उठा ले गए

विज्ञापन
विज्ञापन
अलग-अलग तीन जगहों पर चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इसमें एक दुकान, पंचायत घर और मोबाइल की दुकान का ताला तोड़कर नकदी समेत अन्य सामान ले गए। शिकायत पर संबंधित थाना पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार नरेश चंद्र की किराना स्टोर निजामपुर रोड हीरो होंडा चौक पर है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित ने बताया कि तीन मार्च की रात नौ बजे दुकान पर ताला लगाकर घर चला गया था। चार मार्च की सुबह करीब 10 बजे दुकान पर आया तो चोरी की जानकारी मिली। नरेश ने बताया कि चोर पहली मंजिल से गेट का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुए। आरोपी दुकान से करीब पांच हजार कैश व अन्य सामान ले गए। सिटी थाना पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही।
पंचायत भवन से बैटरी समेत अन्य सामान चोरी
भुंगारका गांव की पूर्व सरपंच सुमन देवी ने नांगल चौधरी थाना पुलिस में दी शिकायत में बताया कि तीन मार्च को सूचना मिली थी कि पंचायत घर का ताला टूटा हुआ है और सामान बिखरा हुआ है। चोर आठ बैटरी, 13 लाइटें, एक इनवर्टर और दो बैटरी के अलावा अन्य सामान ले गए। सुमन का कहना है कि 23 मार्च को उनका कार्यकाल समाप्त हो गया था, लेकिन अभी चार्ज नहीं लिया गया है। ग्राम सचिव दयानंद के पास 23 मार्च से कई बार चार्ज लेने के लिए कहा। ग्राम सचिव ने बीमार होने की बात कही। पंचायत का चार्ज नहीं लेने की वजह से अभी पंचायत घर उनका ताला लगा हुआ था। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मोबाइल की दुकान में चोरी
सिलारपुर मेहता निवासी मंजीत का सीहमा गांव के बस स्टैंड पर मोबाइल की दुकान है। पीड़ित का कहना हैं कि चोर दुकान का ताला तोड़कर मोबाइल चोरी कर ले थे। आरोपी कई कंपनियों के मोबाइल के साथ एक इंडेन गैस सिलिंडर भी उठा ले गए। मंजीत ने बताया कि करीब 25-30 हजार रुपये के मोबाइल चोरी हो गए। सदर थाना पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें