फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: तीन हजार की रिश्वत लेते अदालत में तैनात कर्मचारी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। न्यायिक परिसर में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने अदालत में तैनात अहलमद सुमन कुमार को तीन हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी पर अदालत के एक केस के फैसले की सत्यापित कॉपी देने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है। एसीबी ने शिकायतकर्ता की ओर से उपलब्ध कराई गई रिकॉर्डिंग के आधार पर यह कार्रवाई की। रेड से पहले सेशन जज से अनुमति ली गई और ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कार्रवाई की।
विज्ञापन


एसीबी इंस्पेक्टर धर्मवीर सिंह ने बताया कि बाछोद निवासी धनीराम ने शिकायत दी थी कि उनका एक मामला अदालत में विचाराधीन था। मामले का फैसला होने के बाद वह उसकी सत्यापित कॉपी लेने के लिए अदालत पहुंचे। आरोप है कि वहां तैनात अहलमद सुमन कुमार ने कॉपी देने के बदले उनसे तीन हजार रुपये की रिश्वत मांगी।
शिकायतकर्ता ने रिश्वत मांगने से संबंधित बातचीत की रिकॉर्डिंग भी एसीबी को उपलब्ध कराई। इसके बाद एसीबी ने शिकायत की जांच की और आरोपी को शिकायतकर्ता से 3 हजार रुपये लेते हुए पकड़ लिया गया। एसीबी उसे गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई के लिए साथ ले गई है।
विज्ञापन


वर्जन

छापेमारी के दौरान मुझे ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था। फोन के माध्यम से रेड की सूचना मिली थी। इसके बाद मैं एसीबी कार्यालय पहुंचा और टीम के साथ न्यायिक परिसर गया। वहां एसीबी की टीम ने कार्रवाई करते हुए सुमन कुमार को तीन हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा। जितेंद्र हुड्डा, एक्सईएन पब्लिक हेल्थ व ड्यूटी मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें