फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: दुर्घटना का दावा साबित न होने पर अदालत ने मुआवजे की याचिका की खारिज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

नारनौल। मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण की अध्यक्ष डॉ. रितु वाई. के. बहल की अदालत ने दुर्घटना मुआवजे से जुड़े एक मामले में याचिका खारिज कर दी। अदालत ने साक्ष्यों में विरोधाभास मिलने पर याचिकाकर्ताओं पर 2 हजार रुपये का अदालती शुल्क भी लगाया।
गांव कोरियावास निवासी मोनिका व अन्य ने याचिका दायर कर दावा किया था कि 28 फरवरी 2022 को मंजू देवी अपने बेटे प्रदीप के साथ मोटरसाइकिल पर गांव लौट रही थीं। एमएएसडी स्कूल के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। घायल मंजू देवी की इलाज के दौरान 11 मई 2022 को मौत हो गई।
विज्ञापन

बीमा कंपनी द ओरिएंटल इंश्योरेंस ने दावे को गलत और मिलीभगत पर आधारित बताया। सुनवाई के दौरान अदालत के सामने अस्पताल के रिकॉर्ड आए, जिनके अनुसार मंजू देवी को 28 फरवरी को नहीं, बल्कि 1 मार्च को अस्पताल लाया गया था। रिकॉर्ड में यह भी दर्ज था कि वह पिछले सात दिनों से दांत दर्द और चेहरे की सूजन का इलाज करा रही थीं।
विज्ञापन

अदालत ने यह भी पाया कि घटना की तत्काल पुलिस शिकायत नहीं हुई और एफआईआर मृत्यु के बाद 11 मई को दर्ज हुई। मुख्य गवाह प्रदीप भी कथित वाहन का रंग या अन्य पहचान संबंधी जानकारी नहीं बता सका। पर्याप्त सबूत न मिलने पर अदालत ने दुर्घटना से मौत का संबंध सिद्ध नहीं माना और याचिका खारिज कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें