फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों का पूरा कराने के लिए सीएम की जन आशीर्वाद यात्रा से पहले 30 को सतनाली रखेंगे बंद

विज्ञापन
जिला मुख्यालय की मांग को लेकर नारेबाजी करते अधिवक्ता - फोटो : Narnol
विज्ञापन
बार एसोसिएशन ने जिला मुख्यालय, एडीजे और फैमिली कोर्ट की मांग को लेकर 30 अगस्त को सतनाली बंद का एलान किया है। सीएम की जन आशीर्वाद यात्रा के महेंद्रगढ़ जिले में प्रवेश करने से पहले दिन यह बंद बुलाया गया है। शुक्रवार को बंद के दौरान सतनाली की सड़कों पर विरोध जुुलूस भी निकाला जाएगा।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन ने जिला मुख्यालय, एडीजे और फैमिली कोर्ट की मांग पर मंगलवार को 27वें दिन अपनी हड़ताल जारी रखी। बार एसोसिएशन ने ऐतिहासिक बंद के लिए व्यापार मंडल, निजी स्कूल एसोसिएशन, सामाजिक संगठनों, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों सहित आम लोगों का आभार जताया। बार के प्रधान रवींद्र यादव ने कहा कि पूरे शहर को बंद लोगों ने जिला मुख्यालय, एडीजे और फैमिली कोर्ट की मांग का समर्थन कर दिया है। जनहित की इन मांगों को पूरा कराने के लिए आंदोलन जारी रहेगा। आंदोलन को गति देने के लिए अब सतनाली बंद किया जाएगा। 30 अगस्त को सतनाली के बाजार, स्कूल, अस्पताल, दुकानें बंद रहेंगे। सतनाली की सड़कों पर विरोध जुुलूस भी निकाला जाएगा। बार एसोसिएशन बातचीत का रास्ता पूरी तरह से खुला रखेगी।
बार एसो. ने 11 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल का गठन किया है। जो विधायक और प्रदेश के शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा से मिलेगा और प्रतिनिधि मंडल जरूरत के अनुसार मुख्यमंत्री सहित अन्य मंत्रियों से भी पैरोकारी करेंगे। मंगलवार को बंसीलाल यादव, राजेंद्र सिंह, रामकरण यादव, शमशेर सिंह यादव, अनिल कुमार बंसल क्रमिक अनशन पर रहे। धरने को महेंद्रगढ़ एक्स पैरामिलिट्री संघ के प्रधान गजराज यादव, कर्मचारी संघ के पूर्व प्रधान बाबूलाल यादव, झगड़ौली निवासी अमीलाल सहित अन्य समर्थन करने पहुंचे।
विज्ञापन

यह प्रतिनिधि मंडल मिलेगा मंत्री से
प्रतिनिधि मंडल में एसके जोशी, केएल यादव, केआर खैरवाल, मदन सिंह शेखावत, डीवी यादव, कर्मवीर, रवींद्र यादव, एससी शर्मा, बीएस शेखावत, रणजीत सिंह, बंसीलाल को शामिल किया गया है। यह प्रतिनिधि मंडल पहले शिक्षामंत्री से मिलेगा। बाद में सीएम से मुलाकात कर अपनी मांग रखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें