फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: दंपती ने गोशाला में लगाई सब्जियों की सवामनी

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। श्री नंद ब्रह्मचारी गोशाला कुलताजपुर में शुक्रवार को सूबेदार नरेश कुमार और उनकी पत्नी राजबाला देवी ने शादी की 40वीं वर्षगांठ गो सेवा के साथ मनाई। इस अवसर पर दंपती ने हरी सब्जियों की सवामनी लगाई। कार्यक्रम नारनौल गो सेवा मंडल के सानिध्य में हुआ। मंडल प्रधान रमेश यादव ने कहा कि दंपती ने अपनी खुशी को गो सेवा से जोड़कर अच्छा संदेश दिया है। महंत प्रेमदास महाराज ने दंपती को सुखी और स्वस्थ जीवन का आशीर्वाद दिया। इस मौके पर दिलीप यादव ने दंपती को पटका पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में मंडल के सदस्य और अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें