फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नगर परिषद के खराब टेंपो ठीक करवाने की मांग को लेकर धरने पर कल बैठेंगे पार्षद

Wed, 03 Jul 2024 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनाैल। नारनौल नगर परिषद में आए दिन किसी न किसी विषय को लेकर मामला गर्माया रहता है। अब नगर परिषद के प्रांगण में खराब पड़े कूड़ा उठान करने वाले टेंपो को लेकर नगर परिषद चर्चा में आ गया है।
विज्ञापन

नगर परिषद के अंतर्गत इस समय 31 वार्ड है और कूड़ा उठाने के लिए उसके पास केवल 10 टेंपो हैं, जिनमें तीन खराब पड़े हैं। वहीं बचे हुए टेंपो की भी खस्ता हालत है। अब केवल आठ टेंपो से शहर के सभी वार्डों में कूड़ा उठान किया जा रहा जो पर्याप्त नहीं है। नगर परिषद के खराब टैंपो को ठीक करवाने की मांग को लेकर अब वार्ड नंबर 20 के पार्षद नितिन चौधरी ने नगर परिषद के अधिकारियों सहित चेयरपर्सन के खिलाफ अपना मोर्चा खोल दिया है। पार्षद ने कहा कि अगर बुधवार तक नगर परिषद के टेंपो ठीक नहीं हुए तो वे वीरवार से अपने अन्य पार्षद जो नगर परिषद की कार्य प्रणाली से परेशान है उनके साथ धरना शुरू कर देंगे। पार्षद ने कहा कि चेयरपर्सन और उनके अधिकारियों को पता है कि 58 दिन से उनके वार्ड का टेंपो खराब है, लेकिन इसके बाद भी अधिकारी लीपापोती करने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि टेंपो खराब होने के कारण उनके वार्ड सहित अन्य वार्डों में भी कूड़ा उठान नहीं हो रहा है। अब आमजन उनसे जवाब मांग रहे हैं। पार्षद ने कहा कि अगर अधिकारी नप चेयरपर्सन की बात नहीं मानते हैं तो वे उनकी बदली करवाएं। चेयरपर्सन की सत्ता में भागीदारी पहले भी थी और आज भी है।
पेट्रोल पंप संचालकों का भी बकाया नगर परिषद पर रुपये
नगर परिषद के वाहनों को ठीक करने वाले मिस्त्री की तो पेमेंट बाकी थी, अब पेट्रोल पंप वाले की पेमेंट में समस्या पैदा हो रही है। अगर नगर परिषद इन सबकी पेमेंट नहीं करेगी तो आगे काम कैसे चलेगा, यह भी सोचने की बात है। नगर परिषद के इन टेंपो से शहर में झाडू लगाने के बाद एकत्रित हुए कूड़े व नालियों के कूड़े का उठान किया जाता है।
विज्ञापन


पार्षद ने धरने देने की बात कही है यह बात मेरे भी संज्ञान में आई है। मैंने पार्षद को बुलाया है और उनसे बातचीत करके समस्या का समाधान किया जाएगा।
कमलेश सैनी, चेयरपर्सन नगर परिषद नारनौल।

शहर में कूड़ा उठान के लिए आठ टैंपो है, जो काम कर रहे। तीन खराब है उन्हें ठीक करवाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं वाहनों में पेट्रोल डलवाने वाली समस्या का आज शाम तक समाधान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

प्रवीण कुमार, जेई, नगर परिषद नारनौल।




.
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें