फोटो संख्या:68- कनीना में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेते किसान--स्रोत- स्वयं
कनीना। बुधवार को खंड स्तरीय कपास दिवस बाबा मोलड़नाथ खेल मैदान में उप निदेशक नारनौल की अध्यक्षता में कपास दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में 200 किसानों ने भाग लिया।
कृषि विज्ञान केंद्र से डॉ. नरेंद्र यादव ने रबी व खरीब की फसलों की बीमारियों के बारे में किसानों का अवगत कराया। डॉ. रविंद्र एसडीओ ने किसानों को पीएम किसान सम्मन निधि योजना के बारे में बताया। सेवानिवृत्त एसएमएस डॉ. देवराज ने किसानों को सभी फसलों के विसंगति जानकारी दी।
डॉ. कृष्ण यादव ने किसानों को कपास की फसल में होने वाले रोगों व उनके उपचारों के बारे में जनता से बताया उन्होंने बताया कि इसके बाद जब सरसों की फसल की बिजाई करें तो उससे पहले किसान बीज का उपचार करके करें। सरसों व कपास में किस प्रकार के रोग होते हैं और उनके उपचार के लिए बताया। इसी दौरान डॉ. मनीष यादव ने मंच संचालन किया। इस मौके पर डॉ. अरविंद यादव, महेश, कुलदीप, सतीश, दिव्या, रवि, निक्की मौजूद रहे।