फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में मुस्कान प्रथम

Wed, 11 Sep 2024 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-15स्टाफ सदस्यों के साथ पोस्टर मेकिंग की विजेता छात्राएं। स्त्रोत- संस्थान
विज्ञापन
नारनौल। राजकीय महाविद्यालय में रसायन विभाग के तत्वावधान में केमिकल सब्जेक्ट समिति द्वारा पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन प्राचार्या डॉ. पूर्ण प्रभा की अध्यक्षता में किया गया।
विज्ञापन

प्रतिभागियों ने 25 विषयों पर सुंदर-सुंदर और सारगर्भित पोस्टर प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मुस्कान और रजनी के क्वांटम डॉट, द्वितीय स्थान पिंकी और कल्पना के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट व तृतीय स्थान निधि को मिला। मुक्ता के सॉइल फर्टिलिटी एंड केमिस्ट्री विषय पर प्रस्तुत किए गए पोस्टर को विजेता घोषित किया गया।
पूर्ण प्रभा ने सभी प्रतिभागियों बताया कि रसायन हमारे जीवन के मूलाधार होते है। हमारी सभी जैविक क्रियाओं का संचालन भी रसायनों द्वारा ही होता है। निर्णायक मंडल की भूमिका के यूथ रेडक्रॉस के नोडल अधिकारी डॉ. चंद्र मोहन, वरिष्ठ भौतिकी वैज्ञानिक डॉ. विजेंद्र सिंह तथा भूगर्भ विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. जयपाल ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें