फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: दुकान के गल्ले से नकदी चुराने के दो आरोपी गिरफ्तार

Fri, 05 Jan 2024 11:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। सेंधमारी कर दुकान के गल्ले से नकदी चोरी करने के मामले में सीआईए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान दीपक कुमार उर्फ टाली निवासी मोहल्ला बड़ का कुआं और पूर्ण उर्फ मूसा निवासी मोहल्ला सलामपुरा के रूप में हुई। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान आरोपियों से सख्ती से पूछताछ नकदी बरामद की गई। पुलिस ने जांच में पता लगाया कि आरोपियों पर पहले भी छीना-झपटी का मामला दर्ज है। आरोपियों को शुक्रवार को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता अमित निवासी मोहल्ला खड़खड़ी नारनौल ने शहर थाना नारनौल में चोरी की शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया कि पुरानी अनाज मंडी में उसने दुकान की हुई है। रात को वह दुकान सही प्रकार से बंद करके आया था, सुबह करीब 5 बजे चाय वाले का फोन आया कि उसकी दुकान पीछे से तोड़ी हुई है। इस पर वह मौके पर पहुंचा और दुकान का ताला खोल कर देखा तो गल्ला खुला हुआ था और उसमें से नकदी गायब थी। इसके अलावा कुछ पंसारी का सामान भी कम पाया। इस पर शिकायतकर्ता ने अज्ञात के खिलाफ चोरी की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे नकदी बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें