फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल टीम ने गांव बुचौली और डुलाना में चलाई ओपीडी, 86 मरीजों का जांचा स्वास्थ्य

विज्ञापन
गांव बुचौली में मरीज का स्वास्थ्य की जांच करती हुई स्वास्थ्य विभाग की मोबाइल टीम - फोटो : Narnol
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। स्वास्थ्य विभाग की मोबाइल टीम ने गांव बुचौली और डुलाना में पहुंचकर मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर उनको दवाइयां दीं। मोबाइल टीम ने थर्मल स्कैनर से मरीजों के शरीर का तापमान चेक किया। साधारण बीमारियों के लिए दवाइयां भी दी गईं। टीम ने बुधवार को 86 मरीजों की जांच की, जिसमें अधिकतर खांसी, जुकाम, बुखार, गला दर्द, पेट दर्द और दस्त से पीड़ित निकले।
विज्ञापन

कोरोना के सामुदायिक संक्रमण की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की मोबाइल डिस्पेंसरी अब गांव-गांव पहुंचेगी। यह सुविधा शुरू हो गई है। मोबाइल टीम सामान्य मरीजों को दवा उपलब्ध कराएंगी। मोबाइल डिस्पेंसरी में एक मेडिकल ऑफिसर, आयुर्वेद मेडिकल ऑफिसर, स्टाफ नर्स, एमपीएचडब्ल्यू और आशा वर्कर हैं। मोबाइल डिस्पेंसरी में दवाइयां उपलब्ध रहेंगी। यह टीम कोरोना संदिग्धों के बारे में भी जानकारी जुटाएगी। कोरोना संदिग्धों को जांच के लिए नागरिक अस्पताल रेफर किया जाएगा। उप स्वास्थ्य केंद्र बुचौली में मोबाइल टीम ने मरीजों की जांच करते समय सोशल डिस्टेंस को पूरी तरह से बनाए रखा। गांव बुचोली में 54 मरीज और डुलाना में 32 मरीजों की जांच कर दवाइयां दी र्गईं। कोरोना से बचाव के लिए डॉ. संदीप सैनी और डॉ. उषा ने मरीजों को मुंह पर मास्क या साफ कपड़ा लगाने और सोशल डिस्टेंस बनाए रखने केत लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया अधिकतर मरीज खांसी, जुखाम, बुखार, गले मे दर्द, पेट दर्द, दस्त, शुगर व ब्लड प्रेशर की बीमारी से पीड़ित थे। स्वास्थ्य विभाग की मोबाइल टीम में डॉ. संदीप सैनी, डॉ. उषा, ज्योति फार्मासिस्ट, सरोज एएनएम, स्वास्थ्यकर्मी मुकेश चौहान, मायादेवी एएनएम, संतरा एएनएम, उर्मिला आशा वर्कर, तारामनी, सुमन आशा वर्कर आदि रहे। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुचौली सरपंच सुरेंद्र कुमार मोदी का आभार जताया।
मोबाइल टीम के लिए जारी किया शेड्यूल
कनीना एसएमओ डॉ. धर्मेंद्र ने बताया कि खंड के गांव में लोगों की जांच के लिए बनाई गई मोबाइल टीम का शेड्यूल जारी किया है। मोबाइल वैन 16 अप्रैल को ककराला, कपूरी में रहेगी। 17 तारीख को रामबास और गांव ढाणा में मरीजों के स्वास्थ्य जांच करेंगे। 18 अप्रैल को बेवल व खैराना मोबाइल वैन रहेगी। 19 अप्रैल को भड़फ और कोटिया गांव में स्वास्थ्य की जांच होगी। 20 अप्रैल को कोका, सुंदरह में तथा 21 अप्रैल को दोंगडा अहीर में और भालखी में जांच होगी। 22 अप्रैल गुढा, चेलावास में मरीजों के स्वास्थ्य की जांच करेंगे। 23 अप्रैल को गोमली व गोमला में मरीजों के स्वास्थ्य की जांच करेंगे। 24 अप्रैल को दोंगडा जाट तथा कलवाडी गांव में स्वास्थ्य जांच करेंगे।
विज्ञापन

एक दिन पहले गांव में कराएंगे मुनादी
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिस गांव में टीम जाएगी उस गांव में एक दिन पहले गांव के सरपंच, चौकीदार, आंगनबाड़ी वर्कर, एएनएम व आशा वर्करों को सूचना दी जाएगी। गांव में मुनादी भी कराई जाएगी। किसी व्यक्ति में कोरोना के लक्षण दिखाई देंगे उसे अस्पताल रेफर किया जाएगा। जहां मरीज का सैंपल लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें