जिले में कोरोना वायरस संक्रमित बुजुर्ग की पीजीआई रोहतक में उपचार के दौरान मौत हो गई। अबतक जिले में 19 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। जिले में सोमवार को आठ नए कोरोना वायरस संक्रमित केस आए हैं। अब जिला में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 6539 हो गई है। सोमवार को 11 कोरोना संक्रमित मरीज को डिस्चार्ज किया गया है। अभी तक जिले में कुल 6449 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। 71 केस अभी भी एक्टिव हैं।
सिविल सर्जन डॉ.अशोक कुमार ने बताया कि जिले में 21 दिसंबर तक 126916 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 80502 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 123790 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें से 802 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार फौजदार कॉलोनी निवासी बुजुर्ग (65) 18 दिसंबर को कोरोना मरीज मिला था। मरीज को छाती में दर्ज और सांस की समस्या थी। मरीज की हालात को देखते हुए उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया था,जहां पर उपचार के दौरान मरीज की 20 दिसंबर को मौत हो गई। उसका कोरोना प्रोटोकॉल के अनुसार अंतिम संस्कार हुआ।