फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में कोरोना वायरस को कोई मरीज नहीं - राज्यमंत्री 

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव ने कहा कि क्षेत्र के लोगों को बधाई देता हूं कि लॉकडाउन के समय में सभी प्रशासन का भरपूर सहयोग कर रहे हैं। खुशी की बात है कि जिले में एक भी कोरोना वायरस का पॉजिटिव केस नहीं है। प्रशासनिक अधिकारियों जो इस कार्य में जुटे हुए हैं उनका भी धन्यवाद करता हूं विशेषकर मेडिकल एवं पैरामेडिकल अधिकारियों व पुलिस का जो उनके सहयोग से जिला के अंदर अभी तक लॉकडाउन पूर्ण रूप से सफल हुआ है। मेरा आप सभी से आग्रह है कि आप आगे भी इसी प्रकार का योगदान प्रशासन को देते रहें।  यादव ने कहा कि हम तीनों तरफ से राजस्थान से घिरे हुए हैं, हमारे इर्द-गिर्द के जो जिले हैं, वह सेंसिटिव घोषित हो चुके हैं। आने वाले समय में हम इसी प्रकार से प्रशासन का सहयोग करें व लॉकडाउन को पूरी तरह से सफल बनाएं ताकि कोई केस हमारे जिले में ना आ सके। किसानों के लिए हम सरसों एवं गेहूं की खरीद के लिए विभिन्न स्थानों पर मंडिया स्थापित कर रहे हैं ताकि आने वाले समय में उन्हें हर 5-7 गांव के बीच में ही उन्हें मंडी अवेलेबल हो और वे अपनी फसल बेच सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें