फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 सेंटरों पर 3529 को लगा कोरोना का टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। जिले में 26 सेंटरों पर शुक्रवार को कोरोना वायरस का टीका लगाया गया। इसमें 45 से अधिक उम्र के 1441 समेत कुल 3529 लोगों को टीका लगाया गया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि नागरिक अस्पताल नारनौल, रामपुर, दोचाना, बलहा कला, बिगोपुर, नांगल चौधरी, अंतरी, अटेली, कनीना, पानी और महेंद्रगढ़ समेत 26 केंद्रों पर कोरोना के टीके लगाए गए। इसमें बुजुर्ग, 45 से अधिक उम्र के और हेल्थ वर्कर्स समेत 3529 लोग शामिल हुए। इसमें लोगों को कोरोना का पहला और दूसरा डोज दिया गया। 45 से अधिक उम्र में 1441 व 60 से अधिक उम्र में 1997 लोग शामिल हुए। मेगा कैंप में हेल्थ वर्कर्स और फ्रंटलाइन वर्कर्स समेत अन्य को कोरोना का पहला और दूसरा डोज दिया गया। नारनौल अस्पताल में लोगों की संख्या को देखते हुए बैठने का अलग से इंतजाम किया गया था। अस्पताल में करीब पौने तीन सौ लोगों को टीका लगाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें